Posts

Showing posts from November, 2023

छठ पूजा

लोकमान्यता का एक ऐसा महा पर्व जो बड़े शहरों में जा बसे लाखों लोगों को विवश कर देता है अपने घर लौटने को, गांव लौटने को, "बिहार" लौटने को। छठ पूजा के आगमन का अनुभव दीवाली बीतने के साथ ही शुरु हो जाता है। हवा में छठ गीतों के मधुर बोल मिश्रित होकर, सुनने वालों को अनुस्मरण करती हैं अपनी संस्कृति ,सभ्यता और लोक परंपरा के अनुपम संयोग के त्योहार की, छठ पूजा की। मुख्यतः बिहार तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला त्योहार, छठ पूजा श्रद्धालुओं के लिए महापर्व है,.. परंपरा, विश्वास और अध्यात्म की एकबध्यता का प्रतीक है । कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में षष्ठी तिथि को छठ पूजा मनाया जाता हैं।सूर्य देव तथा उनकी बहन छठी मैया की अराधना के इस पर्व का संबंध रामायण और महाभारत काल से है। मान्यता है कि मां जानकी ने अयोध्या लौटकर मां गंगा और सूर्य देव की पूजा की थी। तथा महाभारत काल में द्रौपदी ने पांडवों की प्रतिष्ठा और साम्राज्य की पुनः प्राप्ति के लिए सूर्य देव का व्रत किया था। इसका वृत का वर्णन पौराणिक कथाओं में भी आता है।  गंगा के घाट पर , सूर्य की पुजा कर व्रती अपनी संतान की दीर्घायु , सुयश